बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पिछले कुछ हफ्तों से बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह फैल रही है कि यह दोनों सितारे जल्द ही एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं। हाल ही में एक खबर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस खबर के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर 2021 में शादी कर सकते हैं।
एक खबर के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले साल जनवरी में शादी करेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट अपनी शादी के साथ एक और बड़ी खुशखबरी फैंस को दे सकती हैं। शादी की इन अफवाहों के बीच आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा करने की पूरी तैयारी कर ली हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट ने विलियम मॉरिस एंडेवर के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म साइन की है। एक्ट्रेस भी अपने हॉलीवुड के सपने को पूरा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद अब एक्ट्रेस हॉलीवुड स्टूडियो के साथ बातचीत कर रही है और जल्द ही इस डील को फाइनल कर सकती हैं। हालांकि हॉलीवुड प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। इसके साथ यह भी बताया गया कि आलिया ने जितनी भी स्क्रिप्ट देखी, उनमें से एक ने उनका ध्यान अपनी ओर खींचा। आलिया 2022 की शुरुआत में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा भी कर सकती हैं।
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ दीपावली का त्योहार मनाया था। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दीपावली की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच का कनेक्शन साफ-साफ देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे।