आलिया भट्ट ने फैंस को वो गुड न्यूज़ दे दी है जिसकी अभी उनके फैंस को उम्मीद भी नही थी। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के साथ एक पिक्चर पोस्ट कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। आपको बता दे, करीब 2 महीने पहले ही बॉलीवुड के इस रोमांटिक कपल ने शादी की है। वही अब दोनों ने गुड न्यूज़ दे दी है। यानी आलिया भट्ट प्रेग्नेंट है। जल्द ही अब आलिया मम्मी बनेंगी और रणबीर पापा।
यह खबर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। इसके साथ लॉयन कपल और कब की तस्वीर भी है। उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। जी हां, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अभी कुछ मिंटो पहले ही आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है कि वह प्रेग्नेंट हैं।
आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह हॉस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही हैं। रणबीर कपूर पास में बैठे हैं और लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं। स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाने के लिए उस पर हार्ट इमोजी बनाया है।
अब पोस्ट पर कमेंट्स कर उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयाँ दे रहे है। इसमें आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र को-स्टार मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, करण जौहर समेत इंडस्ट्री के कई लोग हैं।
बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि ये उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है। फिलहाल सच क्या है यह वक्त आने पर पता चलेगा लेकिन उनके फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।