फैंस को बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार है। बीते दिनों काफी खबरें आयी की ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है पर अभी तक दोनों की तरह से कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गयी है। आलिया भट्ट ना सिर्फ रणबीर के बल्कि कपूर फॅमिली के भी बेहद करीब है। आज हम आपके लिए कुछ तस्वीरें लाये है जो साबित करती है कि आलिया में कपूर फैमिली की बहु बनने के सभी गुण है।
1. बीते साल रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उनकी मां नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमे आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान भी दिखाई दे रहे थे। इस खूबसूरत तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के परिवार भी बेहद करीब है।
2. नए साल के सेलिब्रेशन के लिए आलिया और रणबीर, ऋषि कपूर ने मिलने न्यूयार्क पहुंचे थे। नीतू कपूर पहले से वहीं मौजूद थी। इस सेलिब्रेशन में रणबीर की बहन रिद्धिमा भी अपनी फैमिली के साथ पहुंची। इस फैमिली फोटो में देख सकते है की आलिया रणबीर के परिवार पूरी तरह फिट हो चुकी है।
3. नीतू कपूर ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमे उन्होंने आलिया भट्ट को अपनी हार्टबीट बताया था। तस्वीर में रणबीर कपूर , रिद्धिमा और उनका परिवार भी है पर सबसे करीब नीतू और आलिया ही लग रहे है।
4.नीतू कपूर को आलिया बेहद पसंद है और वो पूरी तरह एक बहु के रूप में उनका स्वागत अपने परिवार में करने के लिए भी उत्साहित है। इस तस्वीर में भी देखा जा सकता है आलिया कपूर फैमिली के कितनी करीब है।
5.बता दें आलिया रणबीर के साथ कई बार ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने न्यूयार्क गयी थी, जिस समय ऋषि कपूर वह पर अपना ट्रीटमेंट करवा रहे थे। जाहिर है आलिया को भी कपूर फैमिली से काफी प्यार मिल रहा है।