हाईवे, उड़ता पंजाब, राज़ी और गली बॉय जैसी फिल्मो में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस के दिल में अपनी ख़ास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस, अलिया भट्ट आज अपनी करियर की बुलंदियों पर है। वैसे इन दिनों आलिया अपने अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाडी को लेकर भी सुर्खियों में चल रही ही। इस फिल्म में वो मुंबई की माफिया क्वीन बनकर अपना जलवा दिखाने को तैयार है।
वही लगभग 9 साल तक कामयाब एक्ट्रेस रहने के बाद अब आलिया भट्ट ने प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाने का सोच लिया है। आलिया भट्ट ने अब अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर दिया है जिसका नाम है एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। इसकी जानकारी आलिया ने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस के साथ रिवील की।
आलिया ने सोशल मीडिया पर लोगो शेयर कर लिखा- मैं एलान करते हुए बेहद ख़ुश हूं... प्रोडक्शन!! एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। आइए, आपको कहानियां सुनाते हैं। सुखद कहानियां। गर्मजोशी से भरी अजीब कहानियां। असली कहानियां। टाइमलेस कहानियां। आपको बता दे, आलिया भट्ट ने इससे पहले अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने एटरनल और सनशाइन लिखकर प्रोडक्शन हाउस का एलान करने का इशारा किया था।
वही अब प्रोडक्शन हाउस के बाद आलिया ने अपने पहले प्रोजेक्ट का भी एलान कर दिया है। आलिया ने ट्वीट करते हुए बताया है की अब वो अपने फेवरेट शाहरुख खान और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ एसोसिएशन में एक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। इसका नाम होगा डार्लिंग्स और ये एक डार्क कॉमेडी होने वाली है। इसमें शेफाली शाह, विजय वर्मा और खुद आलिया भट्ट जैसे कई बेहतरीन स्टार्स नज़र आएंगे।
डार्लिंग्स को लेकर एक वार्निंग भी दी गई है। इसमें साफ़ कर दिया गया है कि 'औरतो का अपमान आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।' जिसके बाद अब दर्शको की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। देखना होगा कि आलिया का ये नया प्रोजेक्ट क्या है और कितना दमदार है ?