करण जौहर बी टाउन इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्मेकर है, जिनकी फिल्मों को उनेक फैंस काफी पसंद करते है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन करण जौहर ने लंबे समय से कोई फिल्म डॉयरेक्ट नहीं की है। आखिरी बार उन्होंने फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था और इसके बाद से दर्शकों को उनके डॉयरेक्शन में बनी फिल्म का इंतजार है और दर्शकों का ये इंतजार अब 7 साल बाद खत्म होने वाला है।
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ए दिल है मुश्किल लोगों को काफी पसंद आई, लेकिन उसके बाद से करण डायरेक्शन की दुनिया से दूर हैं और अब 7 सालों के बाद करण जौहर निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे है। करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस साल रिलीज होने वाली है, जिसका एक बीटीएस वीडियो करण जौहर ने शेयर किया है।
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में करण बता रहे है कि उनका साल 2022 कैसा बीता। इस वीडियो के साथ करण कैप्शन में लिखते है, ‘साल 2023 ऐसा साल होने जा रहा है जो मुझे काफी पसंद आने वाला है और जैसे मैं सिनेमा से प्यार करता हूं। ‘लाइट्स कैमरा एंड एक्शन’।
इस वीडियो में करण जौहर ने अपनी डायरेक्ट की गईं फिल्मों की कुछ झलकियां दिखाई है। इसके बाद दिखाया जाता है कि किस तरह पूरे सात साल बाद करण जौहर फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ से डाएरेक्शन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। साथ ही वीडियो में करण जौहर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह संग सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे है।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म रणवीर और आलिया के अलावा दिग्गज कलाकार धर्मेद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू किया है।