‘लव बर्ड्स’ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर चोरीछुपे वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद लेते कैमरे में हुए कैद

Summary :

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों केन्या में वाइल्ड लाइफ सफारी का आनंद ले रहे है और बीते गुरूवार को राज़ी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्रिप की तस्वीर शेयर की।

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों केन्या में वाइल्ड लाइफ सफारी का आनंद ले रहे है और बीते गुरूवार को राज़ी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्रिप की तस्वीर शेयर की। बता दें हाल ही में इस कपल ने फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म की है।
आलिया ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’सुबह यहां है, दिन नया है, शायद यही वह जगह है जहां से रौशनी बिखरती है।’ आपको बता दें आलिया की इस कैप्शन के बोल मशहूर अमेरिकी गीतकार मॉर्गन हार्पर निकोल्ड्स के हैं।

आलिया द्वारा शेयर की गयी तस्वीर में कैमरे के सामने आलिया नजर आ रही है और वो अपने सामने फैले हुए  सामने विशाल मैदानों को देख रही है। साथ में उनके सामने डूबते सूरज का मनमोहक दृश्य है। आलिया की तस्वीर को कुछ ही मिनटों में करीब 900000 से ज्यादा फॉलोअर्स ने ’लाइक किया।
हालाँकि तस्वीर में रणबीर का कोई जिक्र नहीं था, एक पपराज़ी ने तस्वीर शेयर की है जिसमे आलिया और रणबीर केन्या सफारी का मजा लेते हुए साफ़ दिखाई दे रहे है। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सलाफी पर आलिया अपने लव के साथ है।  
तस्वीरों में रणबीर और आलिया कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके हाथों में अपने कैमरे हैं। दोनों जैकेट और टोपी के साथ पूरी तरह से सफारी गियर में तैयार नजर आ रहे है। इन तस्वीरों के सामने आने के एक दिन पहले इस कपल ने एक तस्वीर शेयर की थी जो मसाई मारा नेशनल रिजर्व पार्क की थी। 
इस सप्ताह की शुरुआत में, रणबीर और आलिया ने अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के भव्य गणेश चतुर्थी समारोह में अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में पहुंचे थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था । दोनों सितारों ने पारंपरिक भारतीय ड्रेस पहनी थी और उनकी केमिस्ट्री ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई थी।
आपको बता दोनों एक साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर ब्रह्मास्त्र, 2020 में दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और अमिताभ बच्चन शामिल होंगे।

Ujjwal Jain