सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ा। रिया के खिलाफ एफआईआर कराई थी, उनके ऊपर ड्रग्स, साज़िश और भी कई बड़े इल्ज़ाम लगे। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ गया। पूरा देश उनके खिलाफ हो गया। उन्हें गुनेहगार जकी नज़रो से देखा गया। जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी हैं।
उन्होंने रिया के लिए एक ट्वीट किया है जो सुर्खियों में आ गया है। एक यूजर के कॉमेंट करने के बाद सोनी राजदान ने ये ट्वीट किया। यूजर का कहना था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिया चक्रवर्ती का करियर खत्म हो चुका है। इस पर सोनी राजदान ने उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए रिया को सपोर्ट किया है।
सोनी राजदान ने लिखा, “उसके जेल जाने से यही साबित हुआ है कि जिन लोगों ने उसके साथ ऐसा किया उससे यही लगा कि रिया एक मासूम विक्टिम रहीं और उन्होंने खेल को गलत तरह से डिजाइन किया। क्यों उसके साथ कोई काम नहीं करेगा? मुझे लगता है कि वो अच्छा करेंगी, उम्मीद तो यही करती हूं मैं।”
बता दें कि रिया चक्रवर्ती बेल पर जेल से बाहर हैं। उन्होंने ड्रग्स केस में करीब एक महीना जेल के अंदर बिताया है। बाहर आने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया से दूर हैं और उन्होंने कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। बड़े पर्दे पर रिया चक्रवर्ती जल्द ही नजर आने वाली हैं।