बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट जितनी शानदार एक्ट्रेस है उतना ही फिटनेस के प्रति भी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर आये दिन वो अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपने वर्कआउट के वीडियोस भी शेयर करती है।

हाल ही में आलिया भट्ट ने एक वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट ने अपनी वेट लिफ्टिंग पॉवर का मुजायरा पेश किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया के एक वीडियो को देख उनके दोस्त और फैंस दंग रह गए, क्योंकि इसमें वह 70 किलो वजन उठाती नजर आ रही हैं। ये आलिया का नया पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड है।

आलिया के एंडोर्स्मेंट ब्रांड ये इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह वेट लिफ्टिंग और जम्पिंग करते नजर आ रही हैं। आलिया के पर्सनल जिम ट्रेनर का कहना है आलिया ने बीते हफ्ते 50 किलो वजन के साथ पांच रैप लगाए थे और लगातार वो अपनी पावर को बढ़ा रही है।

70 किलो वजन लिफ्टिंग के साथ आलिया ने 50 किलो डेडलिफ्ट्स के 10 सेट पूरे किए और इसके साथ ही 50 बार दो-फुट बॉक्स जंप भी किया। आलिया की इस मेहनत की लोग जमकर तारीफ कर रहे है।
देखिये वायरल वीडियो:
आलिया अब ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर संग नजर आएंगी। इस फेंटेसी फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। इसके अलावा आलिया अभी ‘सड़क 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके निर्देशक उनके पिता महेश भट्ट हैं।



Download Android App
Download iOS App



