बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपनी पक्की सहेली के संगीत में एक्ट्रेस ने धमाल ही मचा दिया। उनके डांस के वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस के डांस से ज्यादा लोगों की नजर उनके ब्लाउज पर टिक गई। एक्ट्रेस ने अनुष्का रंजन के संगीत में खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ था, जिसका रंग भी काफी हटके था लेकिन ब्लाउज सबसे ज्यादा अलग था।
बीती रात अनुष्का रंजन और आदित्य सील की संगीत सेरिमनी हुई है। इसी सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा लगा था। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब दोनों आज यानी 21 नवंबर को शादी रचाने जा रहे हैं। संगीत सेरेमनी में उनकी बेस्ट फ्रेंड यानी आलिया भट्ट काफी सज-धजकर पहुंची थीं। एक्ट्रेस को जिसने भी देखा वो उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाया। लेकिन कुछ लोगों की नजर उनके ब्लाउज पर भी गई और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
मॉडर्न स्टाइल के लहंगे-चोली में आलिया भट्ट को देखने के बाद फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की, तो वहीं कई ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। आलिया भट्ट का ये ड्रेसिंग सेंस कुछ लोगों को खास पसंद नहीं आया। क्रॉस नेक वाले ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस बैकलेस अवतार में दिखाई दीं। आलिया भट्ट ने लाइम-ग्रीन और पिंक लहंगा पहना था। आदित्य सील और अनुष्का रंजन के संगीत सेरेमनी से आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जहां कई लोगों ने उनके स्टाइल को पसंद किया, वहीं नेटिजन्स ने उनके स्टाइल के लिए ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘फैशन डिजास्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिस आलिया भट्ट को जाना चहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये आलिया ने क्या पहना है?? फैशन के नाम पर कुछ भी।’ तीसरे ने लिखा ‘जल्दी-जल्दी में ब्लाउज उल्टा पहन लिया।’