बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का जितना ख्याल रखती हैं उतना ही वह अपने स्टाइल का भी ध्यान रखती हैं। आलिया के फैन्स को हमेशा उनके लुक्स बहुत पसंद आए हैं।
आलिया अपने हैंडबैग से लेकर ड्रेसेस, फुटवियर इन सबसे फैन्स को इंप्रेस करती रहती हैं। आलिया हमेशा ही महंगे ब्रांड की चीजें कैरी करते नजर आईं हैं। आलिया भट्ट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं।
डार्क पिंक कलर के आउटफिट में आलिया हाल ही में नजर आईं थी। इस दौरान आलिया ने इस ड्रेस के साथ व्हाइट एंड ट्रांसपेरेंट सैंडल्स पहने हुए थे। बता दें कि आजकल ट्रांसपेरेंट सैंडल्स बहुत चल रहे हैं।
आलिया ने इटालियन ब्रांड Neous के ट्रांसपेरेंट सैंडल्स पहने थे। बता दें कि सोल और लाइनिंग इन सैंडलस को लेदर का है। खास बात तो यह है कि यह सैंडल्स अपने लुुक्स से इतनी सुर्खियों में नहीं है जितनी वह अपनी कीमत की वजह से है। बता दें कि आलिया भट्ट की इन सैंडल्स की कीमत 50000 रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म सड़क 2 की भी आलिया शूटिंग कर रही हैं।
इस फिल्म को आलिया के पिता निर्देशक महेश भट्ट बना रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब आलिया अपने पिता की फिल्म में नजर आएंगी।
करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में भी आलिया भट्ट दिखाई देंगी। आखिरी बार फिल्म कलंक में आलिया दिखाई दीं थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।