कहते है दुनिया में एक जैसी शकल के 7 इंसान होते है, अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो भगवान ही जाने पर ये बात हकीकत है कुछ लोग आपने देखे होंगे जिनकी शकलें किसी और शख्स से मिलती जुलती दिखाई देती है। इसी तरह कुछ लोगों की शक्ल फिल्म स्टार्स, नेताओं और बड़ी शख्सियतों से भी मिलती जुलती हो सकती है।
आपने कई बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल देखे होंगे जिन्हे अक्सर लोग पहली नज़र में पहचानने की गलती कर बैठते है। आपने फ़िल्मी सितारों को कई एक्शन सीन करते हुए देखा होगा पर आपको बता दें इस प्रकार के दृश्यों में बॉडी डबल का उपयोग किया जाता है।
वैसे बड़ी हस्तियों के साथ शक्ल मिलना ये कई बार फायदा का सौदा भी साबित होता है जिसमे इंसान को भले ही डुप्लीकेट के नाते ही सही पर नाम तो मिल ही जाता है, आजकल सिनेमा काफी एडवांस हो चला है तो डबल रोल का काम टेक्नोलॉजी से हो जाता है पर पुराने दौर में डबल रोल के लिए इन्ही डुप्लिकेट्स का इस्तेमाल होता था।
कई खतरनाक दृश्यों में भी इन बॉडी डबल या ये कहे डुप्लिकेट्स का इस्तेमाल आम बात थी। सबसे बड़ी बात है इस तरह से इन डुप्लिकेट्स की आमदनी का अच्छा जरिया बन जाता था और शोहरत अलग से मिलती थी। आज हम आपको सलमान के हमशक्ल के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे देखकर आप पहली बार में जरूर धोखा खा सकते है।
इनका नाम है ‘परवेज़ क़ाज़ी ‘, हाल ही में इन्होने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिससे लोगों के बीच इनकी खूब चर्चा की जा रही है। आपको बता दें परवेज़ क़ाज़ी फिल्म जगत में सक्रिय है और सलमान खान के अधिकतर एक्शन सीन्स को यही परफॉर्म करते है। आइये नज़र डालते है परवेज़ क़ाज़ी की कुछ तस्वीरों पर जो इस वक्त इन्स्टाग्राम पर छाई हुई है।
https://www.instagram.com/p/BWUH8kQltSI/
https://www.instagram.com/p/BWS6c_pFwj1/
ये तस्वीरें परवेज़ क़ाज़ी ने सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर जिन्दा है की शूटिंग के दौरान ली थी।