यूलिया वंतुर के जन्मदिन पर सलमान खान ने दिया ये कीमती तोहफा, मां सलमा ने खुद दी थी सलाह

Summary :

बीते 24 जुलाई को यूलिया वंतुर ने अपना जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर सलमान खान ने उन्हें एक खास तोहफा भी दिया।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने दोस्तों और करीबियों को खास और महंगे तोहफे देने के लिए जाने जाते है। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अपनी दोस्ती निभाई है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इस बार सलमान खान ने अपनी खास दोस्त यूलिया वंतुर को खास तोहफा दिया है। 
सलमान खान और सिंगर यूलिया वंतुर काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में है और अक्सर एक दुसरे के साथ स्पॉट किये जाते है। यूलिया और सलमान दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की और डेटिंग की ख़बरों को अफवाह बताया है। 
 बीते 24 जुलाई को यूलिया वंतुर  ने अपना जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर सलमान खान ने उन्हें एक खास तोहफा भी दिया।  यूलिया के जन्मदिन पर सलमान ने उन्हें तोहफे में एक डायमंड रिंग गिफ्ट की और खबर ये भी है कि ये तोहफा सलमान को उनकी माँ सलमा खान ने सुझाया था। 
आपको बात दें यूलिया वंतुर सलमान खान की फैमिली के भी काफी करीब है और अक्सर सलमान के फॅमिली फंक्शन में भी हिस्सा लेती है। दोनों की बीच डेटिंग को लेकर कई बार सलमान खान से भी सवाल हुए पर उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया।  
अब सलमान द्वारा यूलिया को दिए गए इस तोहफे के क्या मायने है ये तो समय ही बताएगा फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीँ अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान की पिछली रिलीज़ फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया है। 
इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त है और  इस फिल्म में उनके अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा काम कर रही है। ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होने की सम्भवना है। 

Ujjwal Jain