अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा से मालिबू में एक अजीब मुलाकात के बाद माफी मांगी है। रोजी ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर दो वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि रविवार को प्रियंका और उनके पति निक जोनस के साथ क्या हुआ था। अपनी कार में शूट किए गए पहले वीडियो में, रोज़ी कहती हैं कि ‘मैं, मेरे बेटे और प्रेमिका ने निक और प्रियंका को डेट पर देखा। हमारे बगल में निक जोनस और उनकी पत्नी ‘कोई’ चोपड़ा बैठे थे, जिसे मैं हमेशा दीपक चोपड़ा की बेटी मानती थी।’
आपको बता दे, दीपक चोपड़ा अमेरिका में एक पॉपुलर लेखक हैं। राेज़ी आगे बताती हैं कि प्रियंका से बात करते हुए मैंने कहा कि मैं आपके पिता को जानती हैं। इस पर प्रियंका ने कहा, ‘ओह सच में? मेरे पिता कौन हैं?’ मैंने कहा ‘दीपक’। उन्होंने कहा ‘नहीं’ और चोपड़ा एक आम नाम है’। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई। इसके बाद रोजी ने वीडियो में कहा और पूछा कि ‘क्या वह अकेली थी जो हमेशा सोचती थी कि प्रियंका दीपक की बेटी है?’
प्रियंका और निक से माफी मांगते हुए रोजी ने एक और वीडियो में कहा, ‘लोगों को लगा कि प्रियंका बहुत रूड थीं लेकिन ऐसा नहीं था बल्कि यह बहुत अजीब था। वह एक जानी-मानी ऐक्ट्रेस हैं और लोग कह रहे थे कि वह निक से भी ज्यादा फेमस हैं। प्रियंका से पहली मुलाकात बहुत अजीब थी। खैर, प्रियंका उनका नाम है और मैं उनसे और सभी से माफी मांगना चाहती हूं कि मैंने गलत सोचा।’
वही, रोज़ी के फैंस को लगता है कि जो कुछ हुआ उसके बारे में रोज़ी वास्तव में शर्मिंदा थीं और उन्हें इसके बारे में चिंता न करने के लिए कहा। कई लोगों ने माना कि उन्हें भी लगता है कि प्रियंका दीपक की बेटी हैं। हालांकि प्रियंका दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की बेटी हैं।