कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज होना मुमकिन ही नही नामुमकिन है। कहा जाये तो कैंसर एक ना इलाज बीमारी है, कैंसर से काफी लोग जंग लड़ते है। एक समय के बाद कभी कभी ठीक भी हो जाते है, बता दे कैंसर ने एक और सितारे को हमसे छीन लिया है। बता दें अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस एनी वर्सचिंग ने करीब तीन साल तक कैंसर को झेला है।
इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रही एनी ने 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दे एनी ने 24, बॉश और टिमलेस जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया था। एनी ने मशहूर वीडियो गेम द लास्ट ऑफ अस में एक कैरेक्टर के रूप में अपनी आवाज दी थी। एनी को साल 2020 में पता चला वो कैंसर से पीड़ित है। बता दे एनी का जन्म मिसुरी के सेट लूइस में हुआ था। उन्होंने साल 2002 में अपने करियर की शुरुवात की थी।
बता दे एनी के पति स्टीफेन फुल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा एक बड़ा खाली पन छोड़ दिया उसने हमें सिखाया खुश कैसे रहा जाए। वो कहती थी खुशी आएगी इसका इंतजार मत करो। खुश होने के लिए कोई रीजन की जरूरत नहीं होती है। हम खुशी खुद ढूंढनी पड़ती है।
ऐनी के दोस्त और टाइमलेस के को-एक्टर एबिगेल स्पेंसर ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। एनी एक दिग्गज कलाकार थी बता दे, ऐनी अपने पीछे अपने पति और तीने बेटे, फ्रेडी, ओज़ी और आर्ची को छोड़ गई हैं। उनके पति और बच्चों को सपोर्ट करने के लिए गोफंडमी पर एक पेज बनाया गया है ताकि लोग उन्हें आर्थिक तौर पर मदद कर सकें।