अमिताभ बच्चन इन दिनों लखनऊ में ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग कर रहे हैं। जिस तरह अमिताभ ने फिल्म ‘‘पा’’ में अपने लुक से सभी को चौंका दिया था। ‘गुलाबो सिताबो’ में भी अमिताभ एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे।

पहली बार जब अमिताभ का ये लुक सामने आया था उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपने लुक की तस्वीर साझा कर इसके पीछे की कहानी बताई है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अमिताभ ने इसके साथ लिखा, ‘‘इस रूप को बनाने में 3 घंटे लगते हैं प्रतिदिन और हालात होते हैं जहां ये बनाया जाता है।’’

आपको बात दें इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब अमिताभ और आयुष्मान साथ किसी फिल्म में स्क्रीन करते हुए दिखेंगे।

बताया जा रहा है कि शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म अमिताभ बच्चन एक लैंडलॉर्ड की भूमिका में नजर आएंगे। किरदार के हिसाब से उनका यह लुक तैयार किया गया है।

जब शूजित सरकार ने अमिताभ को उनके किरदार का स्केच दिखाया था, उस दौरान वो इस चैलेंज के साथ फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें मेकअप टीम के साथ घंटों तक बैठना पड़। एक इंटरनेशल टीम ने अमिताभ बच्चन के अपीयरेंस पर काम किया है।



Download Android App
Download iOS App



