लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अमिताभ बच्चन की ग्रैंड दिवाली पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, अम्बानी परिवार भी पहुंचा

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर इस दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया और इस पार्टी में कई नामी गिरामी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बीते रविवार देशभर में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और लोगों ने जमकर रौशनी के त्यौहार का जश्न मनाया। बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर्व पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए सेलिब्रेशन किया। महानायक अमिताभ बच्चन ने हर साल की तरह इस साल भी ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया। 
1572247737 73414172 144282526865298 5594077584649121707 n
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर इस दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया और इस पार्टी में कई नामी गिरामी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
1572247753 100
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस और भाजपा नेता हेमा मालिनी इस पार्टी में रेड और ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहने हुए पहुंची। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इस पार्टी में पहुंची और  क्रीम कलर की ड्रेस में प्रीति बेहद खूबसूरत लग रही थी। 
1572247759 101
बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर इस पार्टी में अपनी बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ पहुंचे। श्रद्धा कपूर ने भी इस पार्टी के लिए बनारसी साड़ी को चुना और उनका ये ट्रेडिशनल लुक खूब पसंद किया गया। 
1572247765 102
कारवां और द जोया फैक्टर फेम एक्टर दलकीर सलमान इस पार्टी में अपनी पत्नी मल सुफिया के साथ पहुंचे और उनकी जोड़ी ने पार्टी में खूब लाइमलाइट बटोरी। अभिनेता अरशद वारसी भी बच्चन जी की पार्टी में पत्नी मारिया गोरेट्टी के साथ पहुंचे और खूब तस्वीरें खिंचवाई। 
1572247776 103
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी पत्नी के साथ पहुंचे। इनके अलावा अभिनेता रणदीप हुड्डा भी पहुंचे। मशहूर अभिनेता सचिन पिलगांवकर बेटी श्रेया और पत्नी सुप्रिया के साथ पहुंचे। 
1572247782 104
अभिनेता संजय खान ने भी परिवार के साथ अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी की रौनक और अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस पार्टी में खास अंदाज  में नजर आयी। हिमेश रेशमिया इस पार्टी  के अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। 
1572247791 105
अमिताभ बच्चन की पार्टी में अभिनेत्री कृति सैनन भी पार्टी में दिखाई दीं। गोल्ड कलर की साड़ी में कृति काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं अमिताभ के साथ फिल्म पिंक और बदला में काम कर चुकी एक्ट्रेस तापसी पन्नू ब्लैक साड़ी में नजर आईं।  
1572247808 106
नीता और मुकेश अंबानी के साथ अभिषेक बच्चन।
1572247816 107
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर, शाहरुख खान और गौरी और टाइगर श्रॉफ।
1572247824 108
बच्चन दिवाली पार्टी में जैकलीन फर्नांडीज और कियारा आडवाणी।
1572247830 109
बच्चन निवास पर परिवार के साथ अनन्या पांडे।
1572247841 110
परिवार के साथ करण जौहर और सुनील शेट्टी।
1572248124 111
बच्चन निवास पर कैटरीना कैफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।