गुरुवार 14 फरवरी को पुलवामा जिले में आतंकी हमला हुआ था उस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की जानें चली गईं थीं। इस हमले के बाद आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी खून खौला रहा है। बॉलीवुड कई सितारों ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। कंगना रनौत, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, विक्की कौशल यह सब सितारे इस आतंकी हमले से बहुत दुखी हैं।
अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शहीदों के परिवार वालों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। जहां बॉलीवुड में इस आतंकी हमले के बाद आक्रोश है तो वहीं कई स्टार्स ने बीते रविवार को अपनी शूटिंग रोक दी। अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने दो घंटे के लिए शूटिंग रोक दी थी।
विरोध प्रदर्शन के चलते इन सितारों ने रोकी शूटिंग
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों का काफिला जा रहा था। दोपहर के 3:30 बजे जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 44 जवान शहीद हो गए और 45 से ज्यादा जवान घायल हो गए। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोश और गुस्से से भरा हुआ है। बीते रविवार को गोरेगांव में स्थिति फिल्मसिटी में इस आतंकी हमला के खिलाफ 24 फिल्म संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
फिल्मसिटी में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और वीवीएस लक्ष्मण और बाकी सितारे एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे लेकिन उन सभी ने अपनी शूटिंग बीच में रोक कर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और इस आतंकी हमले के खिलाफ में सबके साथ खड़े रहे।
वीरेंद्र सहवाग ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कहा, हम जो भी कहें या करें वह सैनिकों और उनके योगदान के लिए शायद कम ही होगा, हम केवल उनका शुक्रिया अदा कर सकते हैं और उनकी मदद करने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, हमें करना चाहिए। हम बहुत दुखी हैं लेकिन भविष्य में हम सभी के लिए एक बेहतर समय की आशा करते हैं।
विरोध प्रदर्शन में हरभजन सिंह ने भी हिस्सा लिया और कहा, यह बड़ी ही मुश्किल की घड़ी है लेकिन हमें एकजुट रहना होगा ताकि वे हमें तोडऩे में सक्षम न हो सकें। मैं उन सभी सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त हूं जो हर समय हमारी रक्षा करते हैं। क्रिकेटर, अभिनेता नायक नहीं हैं। राष्ट्र के असली नायक हमारे सैनिक हैं।
खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी थी। पुलवामा आतंकी हमले के बाद फिल्म के कई संगठनों ने बॉलीवुड फिल्मों में पाकिस्तान के कलाकारों का बहिष्कार किया है।


Download Android App
Download iOS App









