बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था और इस सदमे से अभी तक भी कोई उभर नहीं पाया है। कपूर खानदान के साथ कई करीबी दोस्त ऋषि कपूर के जाने का दुख भूल नहीं पाए हैं।
इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को एक बार फिर से याद करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन पर एक पोस्ट शेयर करके कहा था कि वह ऋषि कपूर के इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि एक बार फिर से ऋषि कपूर को अमिताभ बच्चन ने याद करते हुए उनकी तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में करण जौहर और अभिषेक बच्चन ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान तीनों परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर स्टेज पर बैठकर पूरी धुन में गाना गाते सबसे आगे दिख रहे हैं जबकि पीछे अभिषेक और करण उन्हें खड़े होकर चीयर कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, कोई भी इतने अच्छे तरह से किसी गीत के बोल के अनुसार अपने होंठ नहीं हिला सकता जैसे ऋषि कपूर किया करते थे…उनके हाव-भाव में जुनून को देखिए। इस उम्र में भी ऐसा जुनून अद्भुत है। बॉलीवुड में कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी, नसीब, कुली, अजूबा और 102 नॉट आउट जैसी हिट फिल्में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने दी हैं।
ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि वह अपना इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे और उनकी सेहत में सुधार था जिसके बाद वह मुंबई वापस लौट आये थे। लेकिन उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद र्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस अगले दिन ली। ल्यूकेमिया बीमारी से पिछले दो साल से ऋषि कपूर जूझ रहे थे और 30 अप्रैल को 67 साल में निधन हो गया।