बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने जीवन की अधिकतर बातों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कभी थ्रोबैक तस्वीरें तो कभी वीडियोज के जरिए वह चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन अब अमिताभ बच्चन अपने मास्क के कारण ट्विटर पर छाए हुए हैं।
अमिताभ बच्चन ने 72वें गणतंत्र दिवस पर फैन्स को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह एक अनोखे मास्क पहने नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर न सिर्फ बिग बी के फैंस बल्कि उनके नाती-नातिन अगस्त्या नंदा और नव्या नवेली नंदा का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया है।
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। इस मास्क में एक हरे रंग की लाइट जलती नजर आ रही है। वहीं बिग बी जैसे-जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं, उस मस्क पर लगी लाइटें जलने लगती हैं और सामने वाले को एक्शन बताती है। अगर वह हंसते हैं तो लाइट्स अपने आप हंसने वाला रूप ले लेती है। इस मजेदार वीडियो में अमिताभ बच्चन मास्क पहनकर बोलते हैं, ‘गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।’
T 3794 – Happy Republic Day … गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/TcR4OiQUUJ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 26, 2021
आपको बता दें कि महानायक के इस मास्क वाले वीडियो पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनकी नातिन नव्वा नवेली नंदा और नाती अगस्त्या नंदा भी कमेंट किया है। वो इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। दोनों ने अपने नाना के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए आंखों से आंसू आते हुए हंसती हुई इमोजी बनाईं। वहीं, नव्या नवेली नंदा ने लिखा, ‘हा हा हा, बेहद शानदार। मुझे बहुत पसंद आया।’
अमिताभ बच्चन जल्द ही इमरान हाशमी के साथ ‘चेहरे’ में और नागराज मंजुले की ‘झुंड’ में नजर आएंगे। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। महानायक को फिल्म ‘मेडे’ में भी देखा जाएगा।