सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और अक्सर बिग बी अपने मन की बात को फैंस एक साथ शेयर करते है। अमिताभ अपने फैंस एक साथ एक बेहद भावनात्मक रिश्ता रखते है और निजी जिंदगी की कई बातें अपने पोस्ट में लिख देते है।

बीते दिनों अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा था , मेरा शरीर अब मुझे काम करने की इजाजत नहीं दे रहा है , अब मुझे रिटायर हो जाना चाहिए। अब उन्होंने एक और इमोशनल पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया है ,जिसमे उन्होंने अपनी आँखों की परेशानी का जिक्र किया है।

अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बीते दिनों उनकी आंखों में परेशानी हो गयी थी और उन्हें अपने डॉक्टर से इस बारे में बात की। चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी , जिसके बारे में अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा है।

अमिताभ ने अपने पोस्ट में अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए लिखा , ‘ बायीं आँख फड़कने लगी ; सुना था बचपन में अशुभ होता है ;
गए दिखाने डॉक्टर को , तो निकला ये ?? एक काला धब्बा आँख के अंदर ; डॉक्टर बोला कुछ नहीं है , उम्र की वजह से , जो सफ़ेद हिस्सा आँख का होता है , वो घिस गया है ।
अमिताभ ने आगे लिखा , ‘जैसे बचपन में माँ अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूँक मारकर, गरम करके आँख में लगा देतीं थी , वैसा करो , सब ठीक हो जाएगा ।
माँ तो हैं नहीं अब , बिजली से रुमाल को गरम करके लगा लिया है ।
पर बात कुछ बनी नहीं !!
माँ का पल्लू , माँ का पल्लू होता है !!
इसके बाद अमिताभ ने अपनी मां को याद करते हुए एक और पोस्ट लिखी , ‘ माँ से एक और बात याद आ गयी । बचपन में जब लोहरी का त्योहार आता था तो माँ बताती थीं , कैसे जब वो पंजाब में रहती थीं ,( वो सिखनी है , लायलपुर में पैदा हुईं ,तेज़ कौर सूरी , माँ उनकी अमर कौर सोडी , दारजी उनके ख़जान सिंह सूरी ) जब पाकिस्तान नहीं बना था , तब लोहरी के समय , जो लोग चंदा माँगने आतीं थीं , वो गाती थीं :
‘लोहरी दाँ टक्का दे ; रभ तेन्नु बच्चा दे ‘ !! ?
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



