बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति अनमोल को पैरेंट्स बनने की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। अमृता 1 नवंबर को मां बनी हैं। वहीं बीते 14 अक्टूबर को अमृता ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर को सोशल मीडिया पर साझा किया। हाल ही में अमृता और अनमोल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से नोट के साथ इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट किया है। साथ ही अपने बेटे के नाम पर लोगों से पूछा भी है,इसके बाद से अब फैंस काफी दिलचस्प नाम सुझा रहे हैं।
11 साल पूरे होने पर बेहतरीन गिफ्ट
अभिनेत्री अमृता राव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनमोल का मैसेज रीपोस्ट है। इसमें लिखा है,बेटा हुआ है। अमृता और बेबी बिलकुल स्वस्थ हैं। रिलेशनशिप के 11 साल पूरे होने पर हमें इससे अच्छा गिफ्ट नहीं मिल सकता था। बच्चे के नाम के सजेशंस का वेलकम है। वैसे अनमोल के इस प्रश्न पर फैंस ने अमृता और अनमोल के नामों को जोड़कर बडे क्रिएटिव सजेशंस दिए हैं।
स्टार्स के नाम जोड़कर फैंस ने दिए ये नाम
अमृता और अनमोल को फैंस ने अमन,अमोल,अमरान,अथित,अथर्व,आयुष,रियान और अनरित जैस नाम सजेस्ट किए हैं। वहीं एक फैन ने तो मजाक-मजाक में अमरेंद्र बाहुबली नाम भी सुझा दिया है।