हाल ही में कई करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की खबर शेयर की थी। अब दोनों के बाद एक और खुशखबरी सामने आई है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ता नज़र आ रहा है। यानी अब बॉलीवुड में खुशियों का सिलसिला डबल नहीं ट्रिपल होने वाला है। अब खबर है की विवाह फेम एक्ट्रेस अमृता राव मां बनने वाली हैं।
हालांकि, अभी एक्ट्रेस ने इस खबर पर कोई स्टेटमेंट नहीं दी है। वैसे भी एक्ट्रेस सरप्राइज देने की वजह से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने जब आरजे अनमोल से शादी की थी, तो इसका अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया था। पहले अनमोल ने 2009 में उनका इंटरव्यू लिया था और उसके बाद उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी और दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी। अब खबरें आ रही हैं कि अनमोल और अमृता के घर नया फैमिली मेंबर आने वाला है और कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया है कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ के दूसरे फेज से प्यार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है। करीबी का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन से पहले कंसीव किया था और जल्द ही दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। साथ ही उन्होंने ये भी माना कि अनमोल और एक्ट्रेस अपने में खुश रहने वाले कपल हैं, जो अपनी बातों को खुद तक रखते हैं।