बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने बीते दिनों पहले मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। अमृता को मां बनने के बाद उनके फैन्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस के बेटे की पहली झलक का फैन्स इंतजार कर रहे थे। अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर अमृता राव ने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है।
हालांकि अमृता और अनमोल ने इस दौरान अपने बेटे की झलक पूरी तरह नहीं दिखाई है। इस तस्वीर में बेटे के साथ दोनों ने अपने हाथ दिखाए हैं। इंस्टाग्राम पर अमृता ने बेटे और पति अनमोल के साथ यह तस्वीर पोस्ट की है। इससे पहले अनमोल ने भी यही पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। इस पोस्ट के साथ अमृता और अनमोल ने अपने लाडले बेटे का नाम भी दर्शकों के साथ साझा किया है।
इंस्टाग्राम पर अनमोल ने यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दुनिया को हैलो, मिलिए हमारे बेटे वीर से। वह आपसे अपने पहले BroFist लुक में हैं। अपना आशीर्वाद बनाए रखिए। अमृता राव और आरजे अनमोल।
अमृता राव ने बीते 1 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। इस समय पूरा परिवार इस नए मेहमान को पाकर बहुत खुश है। पिता बने आरजे अनमोल भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। अमृता राव और आरजे अनमोल पैरेंट्स शादी के चार साल बाद बने हैं।
अपने प्रेग्नेंट होने की खबर को अमृता राव ने काफी समय तक छुपाया हुआ था। मगर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अमृता राव ने नौवें महीने में साझा की थी तब अपने मां बनने की खबर दर्शकों के साथ शेयर की थी। साथ ही फैन्स ने इस बात के लिए माफी भी मांगी कि उन्होंने काफी समय बाद इस खुशखबरी को शेयर किया।
एक्ट्रेस अमृता राव ने आरजे अनमोल से गुपचुप तरीके से 15 मई 2016 को शादी रचाई थी। दोनों के घरवाले और करीबी दोस्त इस दौरान शरीक हुए थे। अमृता और अनमोल ने शादी से पहले एक दूसरे को डेट सात साल तक किया था। आखिरी बार फिल्म ठाकरे में अमृता राव दिखाई दी थीं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का किरदार निभाया था।