यह आज के डिजिटल दौर में युवा दर्शकों को समर्पित फ़िल्म है। खो गये हम कहां की कहानी ज़ोया अख़्तर, रीमा कागती और अर्जुन वरेन सिंह ने लिखी है। सिद्धांत ने ज़ोया की फ़िल्म गली बॉय में एमसी शेर का किरदार निभाकर ख़ूब चर्चा बटोरी थी। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में थे। आदर्श गौरव को दर्शक हाल ही में अमेज़न प्राइम पर आयी सीरीज़ हॉस्टल डेज़ में देख रहे होंगे। हालांकि, उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म द व्हाइट टाइगर से लोकप्रियता मिली, जिसमें आदर्श ने प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका निभायी थी।
ऐलान के साथ फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक और टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। खो गये हम कहां 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। अनन्या की बात करें तो 2019 में उन्हें करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। अनन्या ने हाल ही में शकुन बत्रा निर्देशित फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल्स में हैं। खो गये हम कहां, सिद्धांत के साथ उनकी दूसरी फ़िल्म है। इसके अलावा अनन्या फ़िलहाल लाइगर की शूटिंग कर रही हैं।