लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बेटी रिया के साथ अनिल कपूर ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ डांस वीडियो

सुपरस्टार अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध गई है।

सुपरस्टार अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध गई है। वैसे इस नए जोड़े की शादी और आफ्टर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में फराह खान ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें अनिल कपूर बेटी रिया के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वैसे कुछ भी कहो अनिल कपूर इस वीडियो में हाथ में ड्रिंक लिए झक्कास डांस करते दिख रहे हैं।
1629191445 11
अनिल कपूर ने किया 1 नंबर का डांस
फराह खान ने अनिल के इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया हैं। वीडियो के कैप्शन में कोरियोग्राफर ने लिखा है, इस आदमी से प्यार है। बेस्ट फादर-डॉटर डांस अनिल कपूर स्टाइल। साथ ही फराह ने सुनीता कपूर और अनिल कपूर को बेस्ट होस्ट होने के लिए भी थैंक्स कहा है। वीडियो में देखा जा सकता हैं एक्टर की वाइफ सुनीता मेहमानों के साथ बैठे हुए नजर आ रही है। वहीं अनिल कपूर लहराते बलखाते ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

बता दें, अनिल कपूर की बेटी रिया की शादी में कुछ करीबी रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। वहीं बेटी की शादी के दूसरे दिन उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी। सोमवार को अनिल कपूर ने बेटी रिया और दामाद करम की तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की फोटो भी थी।

तस्वीर में देखा जा सकता है-सोनम-आनंद आहूजा, सुनीता कपूर, हर्षवर्धन, रिया-करण थे। अनिल कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, मेरी महान कृति पूरी हो गई… हमारी 2 सुपर बेटियों और 3 सुपर बेटों के साथ हमारी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर है। 
1629191289 10
रिया कपूर ने बीते शनिवार को अपने पापा के घर पर बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी रचाई है। सोनम कपूर बीते दिनों लंदन से आई थीं और हाल ही में उनके पति आनंद भी मुंबई पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।