बॉलीवुड जगत में अक्सर अपने नए-नए फैशन सेंस से लोगों की धड़कने तेज कर देने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर किसी न किस वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। अपने यूनीक स्टाइल और फैशन को नई डेफिनेशन देने वाली सोनम ज्यादातर बार अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। जिसके बाद कभी एक्ट्रेस की खूब तारीफ होती हैं तो कभी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता हैं।
मालूम हो,आज सोनम के लिए बेहद स्पेशल दिन है, जी हां अदाकारा आज यानि 9 जून को अपना 36 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के खास दिन सोनम के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिये लगातार बधाईयां दे रहे हैं, इस दौरान सोनम कपूर के पापा और मशहूर अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी बेटी को एक दम रॉयल अंदाज में बर्थडे विश किया है।
अनिल कपूर ने सोनम के लिए शेयर की पोस्ट
सोनम कपूर के जन्मदिन के दिन अनिल कपूर ने अपनी बेटी के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम के बचपन की कुछ अनसीन और बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, उन फोटोज में एक्ट्रेस काफी क्यूट नजर आ रही हैं।
इंटरनेट के द्वारा सामने आई इन तस्वीरों की लिस्ट में पहली फोटो में क्यूट सोनम अपने पिता की गोद दिख रही हैं। वहीं, दूसरी में नन्ही सोनम रेड कलर की ड्रेस पहने हुए अपनी मां सुनीता की गोद में दिखाई दे रही हैं, जबकि तीसरी फोटो में लिटिल सोनम अपने दोस्तों और परिवार के संग केक काटते हुए देखा दिखाई दे रही है। अनिल कपूर ने इन तस्वीरों के जरिए अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दिखाया है।
इन तस्वीरों के कैप्शन में अनिल कपूर ने सोनम बेटी की तारीफ करके लिखा, वो सोनम को बहुत मिस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, आपको हर रोज आगे बढ़ते हुए देख एक पेरेंट्स के रूप में सपने के सच होने जैसा है। मैं निश्चित रूप से बच्चों के मामले में सबसे भाग्यशाली पिता हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार कर रहे हैं। हैप्पी बर्थडे सोनम बेटा! मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ और आपको मिस कर रहा हूं।
पापा अनिल कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, ‘मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं डैडी, आपको बहुत मिस कर रही हूं। वहीं, अनिल कपूर के पोस्ट पर कमेंट कर फैंस सोनम को बधाई दे रहे हैं।
गौरतलब है, आनंद आहूजा और सोनम कपूर की मुलाकात साल 2014 में हुई और तभी ये दोनों एक साथ हैं। इसके बाद कपल ने मई 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। बता दें आनंद आहूजा लंदन के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।