इस वीकेंड बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर कपिल शर्मा के शो में शिरकत करने वाले है और दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का डोज भी शानदार रहने वाला है। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमों वीडियो जारी किया है , जिसमे कुछ मजेदार पल देखने को मिले हैं।

निर्माताओं द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, होस्ट कपिल शर्मा अनिल कपूर से कहते हैं कि उनके “बहुत बड़े दोस्त” जैकी श्रॉफ लोगों को हरे पौधों को उगाने और पर्यावरण के अनुकूल बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वह अनिल कपूर से पूछते हैं कि क्या उनकी इस मामले में ऐसी कोई दिलचस्पी है।

अनिल कपूर ने बेहद मजाकिया अंदाज में उत्तर दिया, “मुझे पेड़ पौधों को उगाने की ज़रूरत नहीं है। मैं खुद पूरा बगीचा हूं। खोल के दिखाऊं क्या ? ”फिर अनिल कपूर अपनी टीशर्ट उठाकर दिखा देते है ।

अनिल कपूर की इस हरकत पर कपिल और अर्चना पूरन सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते और दर्शक भी उन्हें खूब चीयर करते है। बता दें इस एपिसोड में दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर और अन्य शामिल होंगे। ये स्टार्स अपनी आने वाली फिल्म मलंग के प्रोमशन के लिए शो पर आएंगे।
कपिल शर्मा का शो इस हफ्ते की टीआरपी चार्ट में नौवें से दसवें स्थान पर आ गया है। हालांकि, कपिल और उनकी टीम ने शो को टॉप 10 में बनाये रखने की पूरी कोशिश कर रहे है।

कपिल और उनकी टीम ने हाल ही में दुबई में एक संगीत कार्यक्रम में परफॉरमेंस दी और यह उनके लिए एक शानदार शो था। शो के दौरान फैंस कपिल के बेटी इनाया की तस्वीर वाली प्रिंटेड टी-शर्ट्स पहनकर आये थे। कपिल ने अपनी टीम और परिवार पर इतना प्यार देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया था।




Download Android App
Download iOS App



