बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। 65 वर्षीय हैंडसम हंक न केवल खुद से जुड़ी अपडेट फैंस को देते दिख जाते हैं। बल्कि फैमिली पोस्ट को शेयर करना भी नहीं भूलते हैं। ऐसे में जब बात उनकी लेडी लव से जुड़ी हो तो एक्टर और भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। अनिल कपूर की वाइफ और फैशन स्टाइलिस्ट सुनीता कपूर आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वाइफ के बर्थडे के खास दिन एक्टर ने कुछ ही शब्दों में यह बताने की कोशिश की उनके लिए वह क्या मायने रखती हैं।
पहले जान लिजिए अनिल कपूर ने साल 1984 में अपनी गर्लफ्रेंड और पूर्व मॉडल सुनीता कपूर संग शादी रचाई थी। खास बात सुनीता ने अभिनेता का उस समय साथ दिया था जब उन्हें फिल्मी दुनिया में सफलता नहीं मिली थी। बहराल अब इस बेहद खूबसूरत जोड़े के तीन बच्चे हैं जिनके नाम सोनम कपूर रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं।
अनिल का वाइफ के लिए स्पेशल पोस्ट
अनिल कपूर ने अपनी पत्नी के जन्मदिन के स्पेशल दिन सुनीता की एक सोलो तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वही पोस्ट के जरिए जहां अनिल ने वाइफ सुनीता पर प्यार लुटाया तो वहीं उन्होंने जल्द ग्रेंड पेरेंटस बनने की खुशी को भी जाहिर किया है।
अनिल कपूर ने लिखा-हैप्पी बर्थडे सुनीता लव ऑफ माय लाइफ। मेरी एकमात्र कांस्टेंट और मेरे अविश्वसनीय बच्चों की खूबसूरत मां। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हर दिन आपके साथ गुजारने का मौका मिलता है। इस साल हम बतौर ग्रैंड पेरेंट्स नए रोल में कदम रखने जा रहे हैं। मैं तुम्हारे साथ इस नए चैप्टर को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सुनीता। वहीं सुनीता ने अनिल के पोस्ट पर दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, लव यू टू इटरनिटी।
सोनम कपूर ने भी किया विश
वहीं अनिल कपूर के अलावा अपनी मां के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट कर अपनी मम्मी को विश किया है। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हो। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। इसके साथ ही सोनम कपूर इस बात को भी मेंशन किया है कि वो अपनी मम्मी का सबसे पसंदीदा बच्चा है।
मां बनने वाली हैं सोनम
बता दें बीते सोमवार को सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ पति आंनद आहूजा संग एक तस्वीर शेयर कर सभी के साथ अपने मां बनने की गुड न्यूज को साझा किया था। सोनम ने अपने मां बनने की खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा था हम सबसे बेस्ट बन सकते हैं। दो दिल, जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक फैमिली, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगी। हम आपका स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।