टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अनिता हसनंदानी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। इस समय अनिता 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं और अब अभिनेत्री किसी भी वक्त फैंस को गुड न्यूज दे सकती है। ऐसे में अनिता हसनंदनी ने अस्पताल पहुंचने से पहले अपनी प्रेग्नेंसी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के वीडियो को अनिता और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें,अपनी शादी के करीब आठ साल बाद अनीता मां बनने जा रही हैं और वह फरवरी 2021 में अपने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल अनिता अपने प्रेग्नेंसी पीरीयड में बहुत खुश नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप को फ्लांट करते हुए एक ग्लैमरस वीडियो शूट कराया है। इस वीडियो में अदाकारा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।
बेबी बंप फ्लांट करते हुए कराया वीडियो शूट
बता दें अनीता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडिया में अनीता ने सफेद कलर की हाफ स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर का ही ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप कैरी किया हुआ है। वहीं इस आउटफिट में अभिनेत्री का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
अपने लुक को पूरा करने के लिए अनीता ने बालों को कर्ल करके लूज टाई किया है,जिस पर उन्होंने फूल भी लगाए हैं। वैसे इस लुक में अनीता कयामत ढा रही हैं। वहीं उनके पति रोहित की बात करें तो इस दौरान वो भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। इस दौरान रोहित सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहने दिखाई दे रहे हैं।
बताते चले अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी। इस कपल की लव मैरिज थी,लेकिन शादी के बाद ये दोनों स्टार अपने काम की वजह से प्रेग्नेंसी की तरफ ध्यान नहीं दे पाया था।
इसके बाद लॉकडाउन के दिनों में इस कपल ने अपने घर जल्द ही बेबी आने की खबर सुनाने वाले कई अन्य सितारों में अनीता और रोहित का नाम भी शुमार हो गया। अब यह कपल कभी भी पेरेंट्स बन सकता है।