पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ को एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस मां बनने के बाद से ही अपने काम से ब्रेक लेकर बेटे और पति के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने फैंस को एक बड़ा शॉक दे दिया है। दरअसल, उन्होंने अब एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया है। आपको बता दे, अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।
वो अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपनी पल- पल की अपडेट्स देती रहती है। वही अब एक्ट्रेस ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। आपको बता दे, ये वीडियो जिसने भी देखा उसकी आंखे खुली रह गई। इस वीडियो में कुछ ऐसा है जिसे देखने के बाद आपको भी बड़ा झटका लगेगा।
दरअसल ये एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो है। इस वीडियो में अनीता का गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। आपको बता दे, प्रेगनेंसी के बाद एक्ट्रेस का कुछ ज़्यादा ही वेट पुट ऑन हो गया था, वही अब वो वापिस शेप में आ गई है। इस वीडियो में लोग अनीता को देखकर इंस्पायर हो रहे है।
इस वीडियो के साथ अनीता ने अपनी फिटनेस का राज भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आपको बस कंसिस्टेंट होना चाहिए। वहां तक पहुंच रही हूँ …। अभी भी एक लंबा रास्ता बाकी है।’ आपको बता दे, एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपना वजन किसी डाइट के साथ कम नहीं किया बल्कि वो सब कुछ खाती रही है।
अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के ढेरो रिएक्शन देखने को मिल रहे है। हर कोई अब कमैंट्स में अनीता की तारीफ कर रहा है। वही सेलेब्स भी एक्ट्रेस के ट्रांफॉर्मशन को देख उनकी वाहवाही करने में लगे हुए है।