कहते हैं पहला प्यार भुला पाना बेहद मुश्किल होता है। ये कहावत अब सच होती जैसी दिखाई दे रही हैं। अंकिता लोखंडे ने सालों पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप किया और जिंदगी में विक्की जैन के साथ आगे बढ़ गईं, लेकिन आज भी एसएसआर की यादों से एक्ट्रेस बाहर नहीं आ पा रही हैं। मकर संक्रांति के मौके पर अंकिता लोखंडे ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और एक बार फिर अपने दिल के हालातों को बयां किया।
एक्टर के निधन के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी काफी सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। अंकिता, सुशांत के निधन के बाद से उन्हों याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसी बीच अंकिता ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा।
इस वीडियो में वह पतंग उड़ाती हुई नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘काय पो छे’ का गाना बज रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘अब भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जब मैं इस गाने को सुनती हू। क्या शानदार फिल्म थी और सुनहरी यादों के साथ का वह क्या सफर था, सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं’।
अंकिता के इस वीडियो पर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ सुशांत के फैंस भी कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- लोग चले जाते हैं, लेकिन यादें रह जाती हैं दिल में कहानी बनकर… वहीं, सुशांत के कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो पोस्ट में संदीप सिंह को लेकर सवाल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एक फेमस टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया था। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं इसी शो के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद लंबे समय तक अंकिता और सुशांत रिलेशन में थे। वहीं साल 2011 में सुशांत सिंह राजपूत ने डांस रियल्टी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर अंकिता लोखंडे को प्रपोज किया था।