दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं जिसके बाद उनकी मौत की गुथी और भी उलझ गई है। करीब दो महीने सुशांत के निधन को हो गए हैं लेकिन उनके मौत के पीछे का सच अभी तक भी सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर लगातार न्याय की मांग सुशांत के परिवार वाले, दोस्त और फैंस मांग रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी उनकी मौत के गम से उभर नहीं पाई हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ अंकिता लोखंडे के रिश्ते बेहद करीब रहे हैं और उनके निधन के बाद वह परिवार वालों के संपर्क में लगातार हैं। सुशांत के परिवार और फैंस के साथ वह भी उनके लिए न्याय मांग रही हैं। इसी बीच सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो अंकिता ने शेयर किया है।
सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अंकिता लोखंडे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जादुई व्यक्ति, चौंकाने वाली आत्मा। एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व। तुम हमेशा याद आओगे सुशांत। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र भी अंकिता ने लिखा, ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ईडी ने यह कहा था कि अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्त भी सुषांत सिंह राजपूत ही भर रहे थे। दरअसल ईडी सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही है और उन्होंने इस बात की जानकारी दी। अंकिता पर कई सवाल इस खबर के सामने आते ही उठने शुरू हो गए जिसके बाद खुद सोशल मीडिया पर अंकिता ने इस बात का खंडन करते हुए सबूत पेश किए।