दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस चरम पर है। वहीं इंटरनेट की दुनिया में स्टार किड्स को खूब ट्रोल किया जा रहा है। खैर,इस लिस्ट में अब डायरेक्टर एक्टर अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल हो गया है। अनुराग ने टाइगर श्रॉफ और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के जरिए नेपोटिज्म की बात की है, जिस पर आयशा श्रॉफ ने जवाब दिया है।
अनुराग ने किया रीट्विट
अनुराग ने एक ट्वीट को रीट्विट करते हुए जवाब दिया इसमें टाइगर श्रॉफ और तैमूर नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह है मीडिया द्वारा नेपोटिज्म है। क्यों? क्योंकि मीडिया भी वही दिखाती है, जो दर्शक देखना चाहते हैं। तो क्या आप और मीडिया की तरफ से यह वंशवाद नहीं है?
This is nepotism by media ..? Why?? Because this is what you the audience wants to see .. So isn’t it nepotism by you the audience too?? https://t.co/67Ioq2jMId
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) July 23, 2020
ऐसे में डायरेक्टर की इस तरह की बात टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ को एक आंख नहीं भाई और उन्होंने इस पर तुरंत जवाब दिया। उन्होंने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया, प्लीज मेरे बच्चे को इसमें शामिल मत करिए। वह यहां पर आज अपनी मेहनत की बदौलत है।
Yo! Don’t involve my kid in this!!🙏🏻 he’s here on his own hard work entirely🙏🏻🙏🏻
— Ayesha Shroff (@AyeshaShroff) July 24, 2020
बता दें कि एक न्यूज पोर्टल के साथ इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को ‘हंसी तो फंसी’ के लिए अप्रोच किया था। हालांकि इसके लिए सुशांत ने इंकार कर दिया था। आगे अनुराग ने कहा वो इससे वह दुखी या फिर गुस्सा नहीं हुए थे। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ लीड रोल निभा रहे थे।
आगे वह कहते है एक अन्य फिल्म के लिए सुशांत को एक बार फिर से अप्रोच किया गया। हालांकि इस बार भी उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और दूसरी फिल्म के लिए हां कर दी। अनुराग कश्यप ने बताया कि जैसे हर कोई अपनी मर्जी से किसी प्रोजेक्ट को चुनता है, उसी तरह सुशांत ने भी अपनी मर्जी से प्रोजेक्ट को चुना।