अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मा हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंची। अनुष्का के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान और निर्देशक इम्तिआज अली भी थे साथ ही भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी भी मौजूद थे। स्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में कार्यक्रम था। मंच पर चढतें हीं अनुष्का शर्मा ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भोजपुरी में किया।
अनुष्का ने बोला बनारस ने मुझे काफी प्यार दिया
उन्होंने कहा- बनारस का हाल बा। इतना सुनते ही वहां मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका इस्तकबाल किया। अनुष्का ने कहा कि मैं पहली बार बनारस आई और यहां का पान भी खाया। बनारस ने मुझे काफी प्यार दिया।
बहुत सुंदर दिख रही थी अनुष्का
हल्के हरे रंग के सुट में अनुष्का बहुत कयमात ढा रही थीं। जब कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने बनारस के बारे में बताया उसी दौरान अनुष्का ने कुछ ऐसा कह डाला कि चंद सेकेंड की शंति के बाद पूरा-पूरा कॉलेज तालियों की शोर से गूंज उठा । बता दें कि अनुष्का ने उस समय यह बात बोली की बहुत की कम लोग यह बात जानते हैं कि मैं यूपी की हंू।
यूपी से है रिश्ता पुराना
मैं फैजाबाद के पास अयोध्या में पैदा हुईं हूं। इसलिए यूपी से मेरा भी बड़ा खास नाता है। मनोज तिवारी ने इस पर कहा भी ये तो हमें पता ही नहीं था। आपने यहां मौजूद मीडिया को एक नई जानकारी दी। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मैंने पहले भी एक दो बार इस बात का जिक्र किया है।
अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, मनोज तिवारी और इम्तिआज़ अली ने हर हर महादेव का उदघोष किया। उन्होंने बगलवाली जान मारेली गाने पर परफार्म भी किया।
अनुष्का को जब लड़कों ने कहा- लव यू
अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कैंपस में हो रहे इस इवेंट को देखने हजारों की तदाद में वहां पहुंचे।उसी दौरान तिवारी ने अनुष्का से कहा कि बनारस के लोग आपको बहुत चाहते हैं। तभी लड़कों की तरफ से अचानक लव यू अनुष्का love u अनुष्का का शोर उठा। अनुष्का ने उधर देखा और एक प्यारी सी मुस्कान दीं।