बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बेबी के पैरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने बीती 11 जनवरी को अपनी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के करीब 10 दिन बाद अनुष्का शर्मा की पहली झलक देखने को मिली है। ऐसे में अनुष्का के साथ उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भी साथ में थे।
बेटी का चेकअप कराया
दरअसल विराट और अनुष्का आज मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी नन्ही परी का चेकअप कराने के लिए आज डॉक्टर के पास पहुंचे। इस दौरान यह कपल काफी ज्यादा खुश नजर आया। इतना ही नहीं मीडिया के सामने अनुष्का और विराट के साथ मुंबई के बांद्रा में कई स्टाइलिश पोज दिए। वहीं अब सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
बेहद सिंपल लुक में दिखी अनुष्का
बेटी के चेकअप के लिए क्लिनिक पहुंची अनुष्का शर्मा बहुत सिंपल और एलीगेंट नजर आई। अदाकारा ने एंकल लेंथ डेनिम ट्राउजर्स के साथ डेनिम शर्ट पहनी हुई है। साथ ही उनकी शर्ट ब्लू के ही दो कंट्रास्ट शेड्स में हैं,जो काफी क्लासी लुक दे रही हैं। वहीं अपनी लुक को और क्यूट बनाने के लिए उन्होंने एक छोटा सा साइड बैग कैरी किया हुआ है।
वहीं अगर बात अनुष्का के पति और कप्तान विराट कोहली की लुक की करें तो वह ब्लैक आउटफिट पहने नजर आए जिसमें किंग कोहली काफी ज्यादा डैशिंग लग रहे हैं। बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा अब पहले की तरह ही फिट दिख रही हैं। वैसे प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस का ज्यादा वजन नहीं बढ़ा था।
बेटी की झलक नहीं…
बता दें अनुष्का और विराट कोहली जैसे ही बाहर आए तब फोटोग्राफर्स इस कपल के साथ-साथ इनकी बेटी की तस्वीर क्लिक करने के लिए काफी बेताब नजर आए। लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है अनुष्का-विराट की बेटी की झलक पाने के लिए फैंस को थोड़ा बहुत इंतजार करना पड़ सकता है।