विराट कोहली के पिता की मौत का जिक्र सुनकर अनुष्का शर्मा हो गईं थीं भावुक, चूमा पति का हाथ

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों का नाम भारत के मशहूर सेलेब कपल्स में लिया जाता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों का नाम भारत के मशहूर सेलेब कपल्स में लिया जाता है। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट दोनों ने वेस्टइंडीज दौरे की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। 
उनके फैन्स को यह तस्वीरें बेहद पसंद आईं हैं। विराट और अनुष्का हमेशा एक दूसरे के  दुख और खुशी में एक साथ दिखाई दिए हैं। ऐसा ही कुछ नाजरा बीते गुरुवार को एक इवेंट में देखने को मिला। दरअसल इस इवेंट पर विराट केे पिता की मौत के बाद एक किस्सा सुनाया गया जिसे सुनकर अनुष्का शर्मा इमोशनल दिखाईं दीं। 
बीते गुरुवार को डीडीसीए ने पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम रख दिया है। पूरी भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के साथ विराट कोहली अपने पूरे परिवार के साथ इस इवेंट पर पहुंचे थे। 
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी इस इवेंट पर सम्मान देते हुए उनका नाम स्टेडियम के एक पवेलियन पर दिया गया है। अब अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली के नाम का पवेलियन होगा। इस इवेंट में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और भाई मौजूद थे। 

डीडीसीए प्रेसिडेंट रजत शर्मा ने इस इवेंट पर एक घटना के बारे बताते हुए कहा कि जब विराट कोहली के पिता का देहांत हुआ था उसके बाद दिवंगत अरुण जेटली विराट का घर ढूंढते हुए दिल्ली के उत्तम नगर में पहुंच गए थे। उस समय अंडर-19 टीम में विराट कोहली खेलते थे और अगले दिन उनका एक मैच भी था। 

रजत शर्मा ने बात करते हुए कहा कि विराट ने कैसे अपने पिता की मौत के बाद भी मैच खेला। जब जेटली को विराट की इस बात का पता चला था तो उन्होंने कहा था कि एक बड़ा नाम विराट बनेंगे और उनसे बड़ा कोई भी दिल्ली क्रिकेट के इतिहास में नहीं होगा। 

रजत शर्मा ने जैसे ही विराट के पिता का नाम लिया अनुष्का और विराट दोनों ही इमोशनल दिखाई दिए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का इमोशनल दिखाई दे रही हैं और वह विराट का हाथ चूमते हुए नजर आ रही हैं। 

Desk Team