बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हो लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। इन दिनों अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका संग इंग्लैंड में समय बिता रही हैं। दरअसल इस समय इंटरनेट पर एक गाना ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन अब लगता है जैसे 12 साल के सहदेव दिरदो के इस गाने ने अनुष्का शर्मा की भी नींद उड़ा डाली है।
गौरतलब है ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए सहदेव दिरदो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया तो ऐसे में देखते ही देखते इस गाने को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। यही नहीं सेलेब्स इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से खुद को रोक नहीं पा रहे।
अनुष्का ने शेयर की इंस्टा स्टोरी…
इस छोटे बच्चे ने ‘मेरे बचपन का प्यार’ गाना इस अंदाज में गया कि अब ये गाना धडल्ले से वायरल हो रहा है। साथ ही यह गाना अनुष्का शर्मा को रात को सोने नहीं दे रहा हैl बुधवार को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार मीम शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वह ‘बचपन का प्यार’ गाने से बाहर नहीं निकल पा रही है। अनुष्का शर्मा के दिमाग में सहदेव दिर्दो नाम लड़के की आवाज गूंज रही है।
अनुष्का के इस पोस्ट में एक शख्स का कार्टून है जो बेड पर सोता हुआ दिखाई रहा है। इसपर लिखा गया है- मैं रात को शांति से सोने की कोशिश कर रहा, लेकिन दिमाग में चल रहा- जाने मेरी जानेमन, बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ चल रहा। अनुष्का शर्मा ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।
बता दें सहदेव के इस फेमस हो रहे गाने को साल 2019 में उनके स्कूल टीचर ने क्लास में रिकॉर्ड किया था। स्कूल ड्रेस में पूरी डिसीप्लीन के साथ गा रहे सहदेव के इस गाने ने इंटरनेट की दुनिया में हंगामा मचा रखा है और लगभग हर कोई इसी गाने को गुनगुनाते दिख रहे हैं।
मालूम हो अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में काफी अच्छा समय स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को अपडेट रखने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। कुछ दिनों पहले अनुष्का ने यूके में हेयरकट भी लिया है। इसके लिए सोनम कपूर को शुक्रिया कहा था। इसके अलावा बीते दिनों भी अनुष्का ने कुछ फोटोज शेयर किए थे। इसमें फोटो क्रेडिट सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को दिया था।