अनुष्का शर्मा इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर है पर सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। ये पोस्ट उन्होंने अपने दिवंगत मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू के लिए लिखा है, जिनका हाल ही में निधन हो गया।
अनुष्का ने अपने इमोशनल पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और अनुष्का इस दुखद घटना पर बेहद दुखी है। अपने पोस्ट के साथ अनुष्का ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमे वो अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ हंसी मजाक करती नजर आ रही है।
फैंस भी अनुष्का के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस को सांत्वना के साथ कमेंट कर रहे है। अनुष्का ने अपने पोस्ट में दुख को बयान करते हुए लिखा , ‘ सुब्बू बेहद साधारण, विनम्र और दयालु थे। में उन्हें प्यार से उस्ताद बुलाती थी। वह मेरे लिए देश के सबसे प्यारे और आदरणीय आर्टिस्ट रहेंगे। मुझे खूबसूरत दिखाने में हमेशा उनकी स्किल बहुत काम आयी। उनके टैलेंट के लिए हमेशा वो हमारे दिलों में रहेंगे।
अनुष्का ने आगे लिखा , मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी। आज एक अच्छा भाई, बेटा और एक पवित्र आत्मा हमे हमेशा के लिए छोड़कर चली गयी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख़ खान के अपोजिट फिल्म जीरो में नजर आयी थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
साल 2019 में अनुष्का ने कोई फिल्म नहीं की है और इन दिनों वो अपने पति विराट कोहली और परिवार के साथ ही ज्यादातर समय बिता रही है। जानकारी के मुताबिक़ अनुष्का इन दिनों एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है और वो फिल्म चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती।