बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा साल 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस दौरान अनुष्का अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद अनुष्का दुबई से अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ वापस मुंबई आ गई है और अपनी शूटिंग शुरू कर दी है।
हाल ही में सेट से अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसे लोग काफी ज्यादा पंसद भी कर रहे हैं। एक्टे्रस की इन वायरल हो रही तस्वीर में वो बोटल ग्रीन कलर का गाउन पहने और फेस पर मास्क पहने वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए देखा गया है।
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें उन्हें शूट के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा hi। बता दें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का शर्मा की ये फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह आराम फरमाते हुए दिखाई दे रही हैं।वैसे इस फोटो में अनुष्का शर्मा के चेहरे पर उनके मां बनने की खुशी साफ देखने को मिल रही है। अदाकारार अपने पहले बेबी को लेकर किनती ज्यादा उत्साहित हैं वो उनके चेहरे पर ग्लो साफ देखा जा सकता है।
गौरतलब है अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी की खबर लोगों के साथ साझा करने के बाद से अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बताते चले अनुष्का शर्मा के पति और टीम इंडिया के कप्तान कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए हैं जहां पर वो तीन वनडे,तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे। वहीं वनडे,टी-20 सीरीज और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस लौट आएंगे।