अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी जिंदगी के हर एक पल को बेहद ही खास तरीके से जीया है। एक अदाकारा बनने के बाद वो भारतीय कप्तान विराट कोहली की पहले गर्लफ्रेंड बनी फिर उन्हीं के साथ शादी के बंधन में बंधी। अब हाल ही में विराट और अनुष्का अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।
अनुष्का ने जनवरी में अपनी नन्ही परी को जन्म दिया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं अनुष्का का प्रेग्नेंसी का टाइम हो या उसके बाद एक्ट्रेस ने अपना फिगर एकदम मेंटेन रखा है। वहीं मां बनने के बाद अनुष्का के चेहरे पर पहले से भी ज्यादा ग्लो आ गया है। इसका जीता जागता सबूत अनुष्का की हालिया तस्वीर है,जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
अनुष्का ने शेयर की तस्वीर…
मालूम हो अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक और फोटो शेयर की है,जिसमें अभिनेत्री घर में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। हल्के रंग की डेनिम आउटफिट पहने हुए अनुष्का के चेहरे पर हल्की सी धूप पड़ रही है। फोटो में उनके फेस पर एक हटकर रौनक साफ देखी जा सकती है।
अपनी इस सुंदर तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने इसके कैप्शन में लिखा-लाइट कैचर। इसका अर्थ होता है रौशनी को पकडऩे वाला। वहीं अनुष्का की इस तस्वीर पर उनके चाहने वाले भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
इससे पहले विराट कोहली भी पत्नी अनुष्का संग एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर कर चुके हैं। जोकि फैंस को लंबे वक्त बाद विरुष्का की साथ में ऐसी तस्वीर देखने को मिली थी। फोटो में विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का के माथे पर किस कर रहे थे। खास बात फोटो में दोनों की केमिस्ट्री बेहद कमाल की लग रही थी।
लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब
अनुष्का शर्मा के काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा काफी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। आखिरी बार वह अपनी फिल्म जीरों में नजर आई थी। इसके बाद अनुष्का ने प्रोडेक्शन में दो वेब सीरीज पाताल लोक और बुलबुल का निर्माण किया है और इन दोनों ही वेब सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला। वहीं अब अनुष्का के चाहने वाले उन्हें जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं ।