बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों दुबई में पति विराट कोहली के साथ हैं। दरअसल दुबई में आईपीएल खत्म होने के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप की शुरू हो गई है और अनुष्का शर्मा, विराट का हौसला बढ़ाने वहां पहुंची हैं। इससे पहले अनुष्का ने क्वारंटीन लाइफ की झलक फैंस को दी थी। लेकिन लगता है अब अनुष्का शर्मा का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया है। साथ ही वह पति विराट और बेटी वामिका के साथ समय बिता रही हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर…
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति विराट और बेटी वामिका की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। जिसके साथ में अनुष्का ने लिखा, ‘मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में।’ इस फोटो में पापा विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही बेटी को देख कर हंस रहे हैं। इस दौरान वामिका बॉल पिट में ढेर सारी बॉल्स के साथ बैठी हैं। अब इस तस्वीर पर फैंस सहित बॉलीवुड सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं।
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग तस्वीर शेयर करके बताया था कि वह दुबई के होटल में क्वारंटीन हैं। तब तस्वीरों में विराट को होटल की बालकनी और लॉन में देखा जा गया था। अनुष्का ने इस तस्वीर को ‘बबल वाली वाली जिंदगी प्यार’ कैप्शन दिया था।
बता दें ये कपल 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं 11 जनवरी 2021 को अनुष्का-विराट अपनी नन्ही वामिका के पेरेंट्स बने। वैसे इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप में बिजी चल रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा फिल्म Qala को प्रोड्यूस कर रही हैं।