भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी और आज वह अपनी शादी की पहली एनिर्वसरी मना रहे हैं।
बता दें कि इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास मैसेज वीडियो शेयर किया है। विरुष्का ने आज के ही दिन इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में एकदम गुपचुप तरीके से शादी की थी।
विराट-अनुष्का ने शेयर की शादी ये खास वीडियो
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने शादी की ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में विराट-अनुष्का की शादी की रस्मों को दिखाया गया है। वहीं विराट कोहली इस वीडियो में कह रहे हैं कि-मेरी वाइफ। क्या मैं दोबारा कहा सकता हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि सुबह तक मैं बच्चा था। लेकिन, अब मैं बड़ा हो गया हूं।
https://www.instagram.com/p/BrPBRE7Aco6/?utm_source=ig_embed
अनुष्का ने इसके साथ कैप्शन में लिखा-ये सबसे सुखद एहसास है, जब आपको ये न पता चले कि वक्त कब बीत गया। ये सबसे सुखद एहसास है जब आप एक अच्छे आदमी से शादी करें।
विराट कोहली ने भी अपनी पहली एनिवर्सरी पर एक पोस्ट लिखा है। विराट ने लिखा-एक साल बीत गया लेकिन, लगता है कि कल की ही बात हो। हैप्पी एनिवर्सरी मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी सोलेट।
https://www.instagram.com/p/BrPCIGkgkC8/?utm_source=ig_embed
शादी की सालगिरह ऐसे मनाएंगे विरुष्का
खबरों के अनुसार विराट और अनुष्का खास तरह से शादी की पहली एनिवर्सरी मनाने वाले हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। खबरों की मानें तो अनुष्का जल्द ही विराट के पास पहुंचेंगे।
दोनों ऑस्ट्रेलिया में ही शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इसके लिए अनुष्का शर्मा जीरो के प्रमोशन से छुट्टी ली है। खबरों के मानें तो अनुष्का ने ये ट्रिप कुछ महीने पहले ही प्लान कर ली थी।
अनुष्का ने रणवीर के साथ शेयर की तस्वीर
अनुष्का ने एनिवर्सरी के अलावा रणवीर सिंह के साथ फोटो शेयर की है। दरअसल अनुष्का शर्मा- रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात 8 साल पहले यानी 2010 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रणवीर सिंह की पहली फिल्म थी।
https://www.instagram.com/p/BrNNYcdg3TW/?utm_source=ig_embed
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म जीरो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म में अनुष्का एक दिव्यांग साइंटिस्ट का रोल निभा रही हैं।