डिनर डेट पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया ये काम, वायरल वीडियो ने मचाई धूम - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

डिनर डेट पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया ये काम, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

बीती रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ने
मैचिंग ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। अर्जुन कपूर जहां ब्लैक शॉर्ट कुर्ते में थे, वहीं मलाइका ने भी ब्लैक टॉप के साथ सनग्लासेज लगाए हुए थे। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के पॉपुलर
कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में
छाए रहते हैं। मलाइका और अर्जुन एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं
छोड़ते हैं आए दिन सोशल मीडिया पर कपल की रोमाटिक तस्वीरें और वीडियो वायरल होते
रहते है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है जिसमें अर्जुन और मलाइका
एक रेस्टोरेंट के बाहर निकलते दिख रहे हैं।

1668327435 290607559 543453697426573 8251975802516643338 n

दरअसल, बीती रात
अर्जुन और मलाइका एक
रेस्त्रां में
डिनर डेट के लिए पहुंची थी। जहां कपल का एक वीडियो
पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड
के साथ रेस्त्रां से बाहर आते दिख रहे हैं।
दोनों जब रेस्त्रां से बाहर आए तो गाड़ी के करीब आकर अर्जुन
रुक गए। एक्टर ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए कार का दरवाजा खोला और फिर
उनके बाद खुद भी गाड़ी में बैठ गए।

4 Interesting things said by Malaika Arora about her beau Arjun Kapoor so  far | PINKVILLA

वहीं कार में बैठने से पहले अर्जुन मीडिया को देखकर वेव करते हैं और फिर कार
में बैठकर वहां से निकल जाते हैं। इस डिनर डेट के लिए अर्जुन कपूर और मलाइका
अरोड़ा ने मैचिंग आउटफिट्स कैरी किए हुए थे। अर्जुन ने ब्लैक कलर का शॉर्ट कुर्ता
पहना हुआ था तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने ब्लैक आउटफिट के साथ सनग्लासेज भी पहन रखे
थे। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस लग रही थी।

अर्जुन कपूर का ये केयरिंग अदांज सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आया है।
वहीं कपल के इस स्पॉटेड वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट
कर लिखा,
जिस तरह से वह उसकी रक्षा
करता है और उसकी सुरक्षा करता है। वह जानता है कि वह सबसे बड़ा खजाना है। उसे देखो
दूसरे यूजर ने लिखा, जल्द ही
पति-पत्नी बनने वाले हैं।
तो वही कुछ
यूजर्स अर्जुन और मलाइका की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

1668327261 screenshot 3

1668327241 screenshot 1

1668327248 screenshot 2

1668327254 screenshot 4

बता दें कि अर्जुन कपूर की उम्र 37 साल है जबकि मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल
है। हालांकि मलाइका अरोड़ा रूटीन वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डाइट की बदौलत खुद को बेहद
फिट रखती हैं और उनके लुक्स से उनकी उम्र का अंदाजा कभी नहीं लगता है। बीतों काफी
वक्त से उनकी शादी की खबरें भी सामने आ रही है लेकिन इस बारे में दोनों में से
किसी ने कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।