बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे है ये तो सब जानते ही है। इन दोनों की लव लाइफ काफी अच्छी चल रही है ये कई मौको पर साबित हो जाता है। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि अर्जुन अपनी फिल्मों को लेकर कम और पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, अर्जुन कपूर ने रणबीर कपूर से जुड़ा एक किस्सा बताया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि अगर आपको किसी से रिलेशनशिप एडवाइस लेनी हो तो रणबीर कपूर और वरुण धवन में से किससे लेंगे? इसका जवाब देते हुए अर्जुन कहते हैं ‘रणबीर, रणबीर? पागल हो क्या? इसके बाद अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर सलाह लेने पर रणबीर कपूर के साथ हुआ अपना एक किस्सा शेयर किया।
उन्होंने बताया कि एक रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने रणबीर कपूर से सलाह ली थी। उसका असर ये हुआ कि अर्जुन का ब्रेकअप ही हो गया। अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि इस मामले में किसी भी एक्टर से सलाह बेकार ही है।’ अर्जुन कपूर ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा- ‘मैं और रणबीर बालकनी में खड़े थे। रणबीर ने अंधेरे को देखते हुए कहा ‘अगर तू खुश नहीं है, तो जाने दे।’
वो पल इम्तिहाज अली की किसी फिल्म की तरह था और अगले ही दिन मेरा ब्रेकअप हो गया था। क्योंकि उसी वक्त मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करके कहा कि हमे बात करनी होगी और अगले दिन ही ब्रेकअप। इस बात का अहसास मुझे 7 दिन बाद हुआ। इसलिए रणबीर कपूर से कभी भी रिलेशनशिप के लिए सलाह मत लेना।’