अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत निजी रखा है। अर्जुन और मलाइका दोनों अपने रिलेशन को लेकर तो स्पष्ट हैं पर मीडिया में इस बारे में कम ही बात करते हैं। अब अर्जुन कपूर ने खुलकर अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की है। अर्जुन ने दोनों के बीच उम्र के अंतर पर भी अपना पक्ष रखा।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वो काफी प्रोग्रेसिव विचारधारा के हैं जहां वो एक बड़ी उम्र की महिला के साथ रिश्ते में हैं, जिसकी पिछली शादी से एक बच्चा है। अर्जुन कहते हैं कि वो अपने पार्टनर का सम्मान कहते हैं और कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है।
यूट्यूब चैनल फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। वहां एक बीता हुआ कल है… और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।‘
अर्जुन कहते हैं कि ‘मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक बाउंड्री रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा तय करती होगी।‘ बता दें कि साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था।