वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड स्टार्स की सोशल मीडिया पर चहल पहल काफी ज्यादा बढ़ गई है। कई सारे ऐसे स्टार्स जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं,उनमें एक नाम अर्जुन कपूर का भी शामिल है।
जी हां अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी ज्यादा सक्रिय हैं तभी वह अपने फैंस के साथ कई सारी पोस्ट साझा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वैसे तो एक्टर आए दिन कोई ना कोई नई पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते ही रहते हैं,लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है।
बता दें कि एक्टर अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते रहते हैं,तभी वह अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कभी अर्जुन अपनी बचपन की फोटोज शेयर करते हैं,तो कभी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें।
इतना ही नहीं अर्जुन अपनी फैमिली के साथ भी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं और उनके फैंस उनकी ये सभी तस्वीरें काफी ज्यादा पंसद भी करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने जो अपनी फोटो साझा की है उस फोटो में अर्जुन कपूर के साथ हॉलीवुड स्टार भी दिख रहे हैं।
एक्टर ने इस बार जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है वो उनकी फिल्म इंडस्ट्री में आने से बहुत पहले की है। वैसे देखा जाए तो इस तस्वीर में अर्जुन को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। फोटो में अर्जुन के साथ हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ में दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, बस अपने लड़कों के साथ घूम रहा हूं। इसके साथ ही तस्वीर में अर्जुन का एक दोस्त और है।
अब फैंस को उनकी ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है फोटो में अर्जुन का वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है,जिससे साफ मालूम हो रहा है कि अर्जुन की ये तस्वीर उस समय की है जब उन्होंने फिल्मों में आने का मन नहीं बनाया होगा। बता दें कि अर्जुन लॉकडाउन के समय में घर पर कैद होकर कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर चुके हैं।
गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन है। ऐसे में सेलब्स भी अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए हाथ बढ़ाया और पीएम केयर्स फंड के साथ ही एनजीओ में भी सहायता राशि दी।