बॉलीवुड का चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर स्पेशल नोट और तस्वीरें शेयर कर एक दूसरे के लिए प्यार जताते हुए दिख जाते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर का एक लेटेस्ट पोस्ट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। अपने इस खास पोस्ट के जरिए अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ अपनी बॉन्डिंग बयां की है। जिसमें दिवाली पार्टी के बीच ली गई मलाइका-अर्जुन की एक खास तस्वीर है। एक्टर ने बताया कि ये तस्वीरें पैपराजी द्वारा क्लिक की गई है।
तस्वीरें हुई वायरल…
अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मलाइका संग एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में मलाइका पिंक कलर की साड़ी और गोल्डन बैकलेस ब्लाउज पहने दिखाई दे रही हैं। अपने लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने अपने इस आउटफिट के साथ पिंक रंग की चूडियां और हल्की एक्सेसरीज भी पहनी हुई है।
इस बीच अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में काफी ज्यादा हैंडसम नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कुर्ता, ब्लैक शूज और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा है। वहीं दोनों की ये बेहद प्यारी हंसती-मुस्कुराती हुई तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
तस्वीर को शेयर कर अर्जुन ने इसके कैप्शन में लिखा, जब वो मेरी बकवास पर हंस पड़ती है, वो मुझे खुश करती है… मलाइका। यही नहीं इस स्पेशल फोटो को क्लिक करने के लिए अर्जुन ने पैप्स को भी शुक्रिया किया है। वैसे अर्जुन मलाइका की इस तस्वीर पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। जबकि सेलेब्स भी कमेंट्स के जरिए इस खूबसूरत जोड़ी की तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं।