टी20 विश्व कप 2021 में सुपर 12 भारत को पाकिस्तान के बाद अब न्यूजीलैंड से भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली दूसरी हार के बाद न्यूजीलैंड मैच हार जाने के बाद अर्जुन कपूर ने इंडियन क्रिकेट टीम का बचाव किया है।
भारत की इस हार के बाद भारत के सेमी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर हो गई है। यही नहीं भारतीय इंडियन क्रिकेट फैन्स काफी निराश हैं और टीम के खिलाफ नाराजगी भी जता रहे हैं। लेकिन इस बीच अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके सपोर्ट में लंबा नोट लिखा है।
एक साल से कर रहे हैं एंटरटेन…
इस दौरान अर्जुन कपूर ने याद दिलाया कि बीते दशक भारतीय टीम कितना अच्छा खेली। अपनी पोस्ट में अर्जुन लिखते हैं, भारत एक मैच क्या हार जाये तो हमारा ईगो को तुरंत चोट पहुंच जाती है। इस टीम ने बीते 10 साल में बहुत शानदार खेल खेला है और हमारे चेहरे पर मुस्कान लाई और उम्मीदें बढ़ाई हैं। ये भी नहीं भूलना चाहिए कि ये प्लेयर हैं जो कि बीते एक साल से बबल में खेल रहे हैं और आपको एंटरटेन कर रहे हैं।
आज टीम इंडिया अपने अच्छे फॉर्म में नहीं थे। लेकिन हम फैन अपना बेस्ट करके उन्हें सांस लेने दे सकते हैं और हार से एक या दो हारों से सबक लेने दे सकते हैं। किसी को हार नहीं पसंद होती है, मगर कोई ऐसे लूजर्स को भी पसंद नहीं करता जो दूसरों की असफलता से नाराज हो जाता है। हिम्मत दिखाइए और विनम्र रहिए।
मैच की बात करें तो भारत की न्यूजीलैंड से 8 विकेट्स से हार हुई है। वहीं इससे पहले भारत पाकिस्तान से 10 विकेट से हारा था। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट पर बात करें तो वह मोहित सूरी की एक विलन रिटर्न्स में नजर आएंगे।