लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा को खास अंदाज़ में विश किया बर्थडे, दिया ये खास टाइटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए आज का दिन बेहद ही ख़ास है। आज परिणीति चोपड़ा का बर्थडे है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्तों की गिनती में शुमार एक्टर अर्जुन कपूर ने परिणीति को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए आज का दिन बेहद ही ख़ास है। आज परिणीति चोपड़ा का बर्थडे है। वही जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके खास दोस्त और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्तों की गिनती में शुमार एक्टर अर्जुन कपूर ने परिणीति को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 
1634899570 65939119 1887362398031344 9191146241156334826 n
इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने ये भी खुलासा किया कि परिणीति जब भी कहीं वेकेशंस के लिए जाती हैं तो उनके साथ उस ट्रिप पर अर्जुन कपूर होते हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने परिणीति को वर्ल्ड टूरिजम एम्बेसडर भी बता दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। कई मौकों पर दोनों की दोस्ती का प्रमाण भी देखा जाता रहा है। वहीं अब परिणीति के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने खुलासा किया है कि वो परिणीति के सारे वेकेशंस में उनके साथ रहते हैं। 

जिसका प्रूफ देते हुए उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। वो भी उनके वेकेशंस ट्रिप पर। हालांकि अर्जुन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो तस्वीरें एडिटेड हैं। परिणीति ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर अपने वेकेशंस की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को एडिट कर अर्जुन ने अपनी तस्वीरें परिणीति के आस पास लगा ली हैं। 

1634899648 arjun parineeti
इसके साथ उन्होंने बताया है कि परिणीति अर्जुन को हर ट्रिप में अपने दिल में रखती हैं। अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘परी तुम पूरी दुनिया घूमती हो और मैं तुम्हारे साथ घूमता हूं तुम्हारे दिल में। हैप्पी बर्थडे वर्ल्ड टूरिज्म एम्बेसडर! तुम ये टाइटल डिजर्व करती हो।’ बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 
1634899752 parineeti chopra arjun kapoor namaste england photo
दोनों ने फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू किया था। हालांकि परिणीति इससे पहले ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ में नजर आ चुकी थीं। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में देखने को मिली। वहीं हाल ही में दोनों ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।