मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। वहीं मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि दोनों अगले महीने 19 अप्रैल के दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
हालांकि इस शादी की खबर की अभी दोनों की ओर से किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए शादी के बंधन में बंधने जा रहे है वहीं ये कपल क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे।
कुछ आई खबरों में यह भी बताया गया है कि शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इनमें करीना कपूर,करिश्मा कपूर और उनकी बांद्रा गर्ल गैंग मौजूद है। इसी के साथ गेस्ट लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आने की भी आशंका जताई जा रही है।
वैसे आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब मलाइका और अर्जुन की शादी की खबर आग की तरह फैल रही हैं। इससे पहले भी इनकी शादी को लेकर खूब चर्चा हुई है। बता दें इस कपल में से अर्जुन कपूर की ये पहली शादी होगी जबकि मलाइका की ये दूसरी शादी होगी। मलाइका और अर्जुन में करीब 12 साल का अंतर है।
मलाइका 16 साल के बेटे की मां है
यदि इन कपल की शादी की ये बात सच हुई तो मलाइका अरोड़ा की अर्जुन कपूर के साथ ये दूसरी शादी होगी। मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान के साथ 1998 में हुई थी।
हालांकि आपसी सहमती से इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2017 में इनका तलाक हो गया। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है जो 16 साल का है जिसका नाम अरहान है।
अनिल कपूर और पूरे परिवार ने सुनीता कपूर के जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज़ में की मस्ती, देखें तस्वीरें


Download Android App
Download iOS App



